राजगढ़, मध्य प्रदेश, नगर संवाददाता: राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजगढ़-ब्यावरा मार्ग से चैकिंग के दौरान एक बाइक चोर को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइकें जब्त की गई हैं, जिन्हें आरोपी ने भोपाल व राजस्थान से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक लाख 70 हजार की चोरी की बाइकें जब्त की है। थाना प्रभारी जेबी.राय ने रविवार को बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर ब्यावरा तरफ से जा रहे संदेही बाइक चालक को पकड़ा, पूछताछ पर आरोपित जितेन्द्र सौंधिया बाइक के कागजात प्रस्तुत नही कर सका और भोपाल से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम गोलिया से चोरी की दो अन्य बाइकें जब्त की, जो राजस्थान से चोरी करना बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक लाख 70 हजार रुपए कीमती चोरी की बाइकें जब्त कर धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















