छपरा, बिहार, नगर संवाददाता: शहर के भिखारी ठाकुर चैक से लेकर दरोगा राय चैक के बीच चल रहे डबल डेकर के निर्माण कार्य में काम कर रहे एक मजदूर की मौत रविवार को मिट्टी धंसने से उसमे दब कर हो गयी। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत मजदूर जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी जग्गू महतो के 22 वर्षीय पुत्र पिन्टु कुमार है। इस घटना में मांझी थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी हरेराम महतो के पुत्र मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़ा तेलपा के समीप डबल डेकर के पिलर की ढलाई के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी, जिसमें मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी ढहने से उसमें काम कर रहे मजदूर दब गए आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जिसमें एक मजदूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य मजदूरों को मामूली चोट आई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















