गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक मॉल स्थित स्पा सेंटर में छेड़खानी कर अवैध उगाही का मामला सामने आया है। मामले में स्पा सेंटर के मालिक की शिकायत पर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्पा सेंटर के मालिक की तरफ से की गई शिकायत में आरोप है कि खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए एक व्यक्ति ने मसाज का रेट पूछा। इसके बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अभद्रता करने लगा। आरोप है फारूख सिद्धीकी निवासी शहीदनगर ने अपने दो दोस्तों के साथ स्पा में काम करने वाली एक युवती से छेड़खानी करना शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने स्पा का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी एक लाख रुपये की मांग करने लगा। स्पा सेंटर मालिक ने बताया कि घटना की रिकॉडिंग भी मौजूद है। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















