उन्नाव, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: बिहार थाना क्षेत्र के थरि गांव में रविवार को सेवानिवृत्त फौजी पर गांव के ही युवक ने गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थरि गांव में सेवानिवृत्त फौजी गिरिजेश सिंह पर इसी गांव में रहने वाले बुद्धिमान सिंह के बेटे शुभम ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने गिरिजेश को जख्मी हालत में देख आनन-फानन एम्बुलेंस सुमेरपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां गिरिजेश सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी। ग्रामीण, आरोपित युवक को मानसिक बीमार बता रहे है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरिजेश फौज रिटायर होने के बाद लखनऊ की एक गैस एजेंसी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...


















