बुलंदशहर, नगर संवाददाता: माजरा अंबेडकर नगर में मां और दो बेटियों की हत्या के मामले को 36 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस अभी तक आरोपी सईद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया गया कि आरोपी वारदात के बाद साइकिल लेकर भागा था, पुलिस को अभी आरोपी की साइकिल भी बरामद नहीं हो सकी है। उसकी तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। तीन मार्च को शिकारपुर देहात क्षेत्र के माजरा अंबेडकर नगर में सईद ने घर में सो रही अपनी पत्नी शकीला, दो पुत्री रजिया व शबाना की हथौड़े से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। जबकि, तीसरी बेटी सुल्ताना को सिर में गम्भीर चोट पहुंचाई थी। जिसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने की बाद आरोपी सईद घर से भाग गया था। मामले में आरोपी के पुत्र शमशाद ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सईद घर से साइकिल पर सवार होकर गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसकी रिश्तेदारी में दबिश देकर पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन, पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। माना जा रहा है कि 10-12 साल पहले वह पंजाब में नौकरी करता था। पुलिस सभी स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। लेकिन, 36 दिन बाद भी जनपद की हाईटेक पुलिस सईद को पकडने में फेल साबित हो रही है। हालांक, अफसर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दंभ भर रहे हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सईद को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















