बुलंदशहर, नगर संवाददाता: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूवा में कुछ लोगों ने रुपयों के विवाद में एक युवक को अपने घर पर बुलाकर कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। दबंगों की पिटाई से पीड़ित युवक बेहोश हो गया। पीड़ित ने महिला समेत चार आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेरूवा निवासी इकराम पुत्र असगर ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उससे गांव के ही गुड्डू ने कुछ रुपये लिए थे। उसके द्वारा लगातार रुपयों का तकादा किया जा रहा था। बुधवार को आरोपी गुड्डू द्वारा उसे अपने घर पर बुलाया गया। वहां पर गुड्डू ने अपने भाई अमन, पत्नी पिंकी उर्फ आईशा और पिता नसीम के साथ मिलकर उसे कमरे में बंधक बना लिया। कमरे में बंधक बनाकर उसकी लाठी-डंडे एवं लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई की गई। पिटाई से पीड़ित इकराम बेहोश हो गया। इकराम ने होश में आने पर किसी तरह अपनी जान बचाई। कोतवाली देहात प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गुड्डू, अमन, नसीम एवं पिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















