फिरोजाबाद, नगर संवाददाता: थाना दक्षिण क्षेत्र के संत टाकीज के पास गुरुवार की देर रात मामूली विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपितों में से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना दक्षिण क्षेत्र संत टाकीज के पास गन्ने के जूस का ठेल लगता है। ठेल पर काम करने वाले जब्बार (18) पुत्र अब्दुल सत्तार का गुरुवार की देर रात कुछ लोगों से जूस के पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने जब्बार को बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र व सीओ सिटी हरिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी उपचार के लिए भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। जब्बार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने थाने में सात लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया की मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपितों में से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















