नोएडा, नगर संवाददाता: पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में पीड़िता के जेठ को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सैक्टर-62 के गांव नवादा रसूलपुर गांव की महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला को ससुराल में ही रहने के लिए कहा था। इसके बाद केस दर्ज होने से नाराज महिला की ननंद और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसका एक वीडियो 2 मार्च को ट्विटर पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की ससुराल पक्ष की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने मामले में पीड़िता के जेठ असलम को गिरफ्तार किया है। असलम पर आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, दहेज मे फॉर्च्यूनर कार व 5 लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर आरोपी ने पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...


















