राजगढ़, मध्यप्रदेश, नगर संवाददाता: इंडियावन एटीएम में नकदी लोड़ करने जा रहे कर्मचारी के बैग से बस में सवार अज्ञात बदमाश दो लाख साठ हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम मान्याखेड़ी थाना जीरापुर निवासी पर्वतसिंह (20) पुत्र मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि वह इंडियावन एटीएम में कार्यरत है, बीते रोज उसने एसबीआई जीरापुर से नकदी ली और एटीएम में लोड़ करने के लिए पुरोहित बस में सवार होकर राजगढ़ जा रहा था, बस में भीड़ अधिक होने की वजह से सीट नही मिली, जिससे घबराहट हुई और बेहोश जैसे हालात हो गए। इसी दौरान अज्ञात बदमाश बैग में रखे दो लाख साठ हजार नकद पार कर ले गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















