जोधपुर, राजस्थान, नगर संवाददाता: शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से बदमाश ने नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। वीडियो बनाने के साथ फोटो खींच पांच साल से ब्लैकमेल करता रहा। आरोपित ने महिला के जेवरात और रुपए भी हड़प लिए। घटना में मंडोर पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि एक महिला की तरफ से रात में रिपोर्ट दी गई। उसका पति मजदूरी करता है। पड़ौस में रहने वाले राजसिंह का घर में आना जाना था। एक दिन उसने नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उससे दुष्कर्म किया और वीडियो फोटो खींचने के बाद यौन शोषण करता रहा। वह वीडियो और फोटो की धमकी देकर उससे गहने हड़पने के साथ उससे करीबन एक लाख की राशि भी ले ली। थानाधिकारी ने बताया कि पीडिता का मेडिकल करवाया गया है। आरोप है कि राजसिंह उसके साथ पिछले चार पांच सालों से यौनशोषण कर रहा था।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
















