जोधपुर, राजस्थान, नगर संवाददाता: शहर के रातानाडा स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स से बुधवार को शातिर ने ठगी कर ली। उससे बैंक संबंधी जानकारी जुटाने के साथ ओटीपी नंबर हासिल किए। उसके खाते से 90 हजार रुपये पार कर लिए गए। रातानाडा पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा नगर विस्तार कोटा हाल रेलवे कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र विजय कुमार ने यह रिपोर्ट दी। इसके अनुसार पुलिस कोबताया कि 3 अप्रेल की शाम चार बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति ने उसको मोबाइल पर कॉल करके खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसके बैंक खाते की जानकारी हासिल करके उसकी ओटीपी प्राप्त किए। फिर खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















