नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में गुरुवार को होनहार और कोरोना काल में समाज सेवा में जुटे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव का ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी , मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, पुस्तकालय विज्ञान, संगीत विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं मालविका सचान (एमए), मोहित यादव (एमकॉम), काजल भाटी (एमएससी), सोनाली ठाकुर(बीए), निकिता राज (बीएससी) और अनामिका तोमर को (बीकॉम ) पुरस्कृत किए गए। कोरोना महामारी के दौरान सोमाली ठाकुर, मानसी मिश्रा, सपना, आदर्श, अनुराधा, आसिफ ने समाज सेवा का कार्य किया। उन्हें विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की पत्रिका ऊर्जा का विमोचन डॉ. सीमा शर्मा व संपादक मंडल ने किया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















