कैथल, हरियाणा, नगर संवाददाता: गद्दे किराए पर देने की दुकान आड में शराब का धंधा करने वाले आरोपी को थाना ढ़ांड पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया, जो दिनांक 31 मार्च की शाम पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था। आरोपी के कब्जे में दुकान से 12 बोतल देशी शराब बरामद की गई थी। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब खुर्दो पर अंकुश लगाने हेतू थाना ढांड पुलिस द्वारा 31 मार्च को शाम के समय नसीब सिंह निवासी पबनावा की बस अड्डे से गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित गद्दे किराए पर देने की दुकान पर दबिश दी गई थी। जहां सामने से प्लास्टिक कट्टा लिए आ रहा नसीब सिंह पुलिस को देखकर दुकान सामने कट्टा फैंककर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान कट्टे से 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई थी। ढांड पुलिस के हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह द्वारा आगामी जांच दौरान आरोपी नसीब को गिरफ्तार कर लिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














