साहिबाबाद, नगर संवाददाता: वैशाली सेक्टर-2 में राम वाटिका के पास गंदगी के ढेर से स्वच्छता मिशन को पिछले कई दिनों से झटका लग रहा है। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सफाई कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी। मगर अभी तक सफाई नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। नाराज स्थानीय निवासी ने अब सफाई के लिए मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। यहां रहने वाले बृजपाल रावत ने बताया कि नगर निगम के स्वच्छता अभियान के बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है। इसका नतीजा है कि राम वाटिका के पास कूड़े का ढेर लग रहा है। पार्क के मुख्य द्वार पर कूड़े के ढेर से लोगों ने अब रोजाना सुबह-शाम को घूमना-फिरना कम कर दिया है। क्योंकि कूड़े से बदबू के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। आरोप है कि जागरूकता की वजह से कुछ लोग रोजाना कूड़ा खुले में सड़क किनारे फेंक देते हैं। मगर जब उन्हें रोककर पूछा जाता है कि वह विवाद के बाद लड़ाई-झगड़ा करते हैं। लोगों ने यह भी बताया कि कूड़ा उठाने के लिए रोजाना डोर-टू-डोर गाड़ी भी आती हैं। मगर फिर भी लोग खुले में सड़क किनारे कूड़ा फेंक कर गंदगी फैला रहे हैं। शिकायकर्ता बृजपाल रावत का कहना है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों को मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















