भिण्ड, मध्यप्रदेश, नगर संवाददाता: मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के खडीत गांव में हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले के ग्राम खडीत निवासी मुरारी रावत का गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद था। इस विवाद के चलते 21 मार्च को गांव के ही उमाशंकर शर्मा और दिनेश शर्मा ने मुरारी रावत की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अटेर पुलिस ने एक आरोपी दिनेश शर्मा को कल गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















