हमीरपुर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: कुरारा कस्बा के भगत तालाब के समीप रविवार को दो सगे भाइयों के गेंहू की खड़ी फसल में विद्युत तार की चिंगारी से सुबह फसल जलकर राख हो गई। वही फसल जल जाने के बाद दमकल मशीन मौके पर पहुंची। वही, क्षेत्र के मलहरा गांव में घर में आग लग जाने से किसान की मसूर की फसल जलकर राख हो गयी। वही बम्हनपुर गांव में किसान के गेंहू की खड़ी फसल में आग लग जाने से फसल जल गई। कस्बा कुरारा के निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी व विष्णु कुमार द्विवेदी पुत्र गण जागेश्वर द्विवेदी के खेत 12 बीघा भगत तालाब के पास ही है। आज आसपास खेत से निकली विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से खेत में कटाई के लिए खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। जब आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को आगजनी की जानकारी हुई तो लोगों ने खेत मालिक को सूचित किया। जब वह भागकर खेत में पहुंचे तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तथा पकी फसल धू-धू कर जल रही थी। जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक लालजी सरोज, जितेंद्र बहादुर सिंह ने मोके पर जाकर आग बुझाने में सहयोग किया। वही दमकल दस्ते ने आकर आग पर काबू पाया। किसानों ने दो लाख का फसल नुकसान होने का बताया है। लेखपाल बीरेंद्र कुशवाहा ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली, तथा अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इससे पहले क्षेत्र के मलहरा गांव के नंदराम पुत्र विश्वनाथ के घर में आग लग जाने से घर में रखी 10 कुन्तल मसूर की फसल जल कर राख हो गयी। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के मजरा बमहन पुर के हार में पराली जाने के चलते गेंहू की सूखी फसल जलकर राख हो गई। वही दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। किसानों का लाखो का हुआ नुकसान हो गया है। क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के निवासी भगवती पुत्र गोविंद ने अपने खेत में मटर फसल के अवशेष पराली में दोपहर में आग लगा दिया। हवा चलने पर पराली जलते-जलते राम मिलन गुप्ता के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में पकड़ लिया। जब फसल धू-धू कर जलने लगीं तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। तब थाने से उपनिरीक्षक भारत यादव मौके पर पहुचे तथा सहयोग किया। वही दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। भारत यादव ने बताया कि पराली में आग कुतुबपुर गांव के भगवती ने लगाया था। जिससे गेंहू की फसल जल गई है। कुतुबपुर गांव के राममिलन गुप्ता के 10 बीघा खेत बहमनपुर गांव के दीपक यादव पुत्र केदार बलकट पर था। वहीं आधा खेत कुतुबपुर गांव के गयाराम पुत्र हरिप्रसाद बलकट पर एक साल के लिए लिए था। इस आगजनी से किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















