राजगढ़, मध्य प्रदेश, नगर संवाददाता: जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में झगड़ा प्रथा को लेकर चल रहे विवाद पर युवक ने ससुर की गेहूं की फसल में आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखा 30 क्विंटल गेहूं जलकर खाक हो गया, जिसकी कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कोलूखेड़ी थाना राजगढ़ कोतवाली हाल मुकाम गोघटपुर निवासी 30 वर्षीय कृष्णाबाई सौंधिया ने बताया कि पति शिवनारायण पुत्र हिन्दुसिंह सौंधिया निवासी कोलूखेड़ी ने झगड़ा को लेकर चल रहे पर विवाद में पिता की गेहूं की फसल में आग लगा दी, जिससे 30 क्विंटल गेहूं जलकर खाक हो गया। आग से 60 हजार का नुकसान होना बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 435, 427 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















