भागलपुर, नगर संवाददाता: जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बुधवार को सगे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके पर से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इंद्रदेव यादव घर में अपनी बेटी के नाम दो बीघा जमीन देने की चर्चा कर रहा था। यही बात इंद्रदेव यादव के दोनों पुत्र दीपक यादव व पंकज यादव को नागवार गुजरी। जिसके बाद बुधवार को अपने बहन को दो बीघा जमीन देने को लेकर विवाद में लड़ाई हो गया। इस दौरान एक भाई ने अपनी सगी बहन 30 वर्षीय गुंजन देवी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। गोली महिला के सीने के पास लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अकबरनगर थानाध्यक्ष शंभु कुमार पासवान सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को स्वजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















