छपरा, नगर संवाददाता: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- थावे रेल खंड तथा छपरा- सीवान रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत बुधवार को दोपहर के समय हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान कराने के लिए सुरक्षित रखा है। छपरा- सीवान रेलखंड पर एकमा थाना अंतर्गत एकारी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से कट कर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एकमा थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। छपरा-थावे रेल खंड पर टेढ़ा हाल्ट स्टेशन के समीप एक 22 वर्षीय महिला की ट्रेन के चपेट में आने से कटकर मौत हो गयी। पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी। इसुआपुर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया और पहचान कराने का प्रयास कर रही है। दोनों अज्ञात मृतकों की पहचान के लिए पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















