बेतिया, नगर संवाददाता: बैरिया थाना क्षेत्र के पथरीघाट में व्यवसायी के घर पर हमला कर बाइक में आग लगाने और चाकू मार जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में प्रसनजीत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने आज बताया कि पथरीघाट के सिपाही पटेल, सुभाष पटेल, विकास पटेल, सोना मोना पटेल, बृजेश पटेल, अभिषेक पटेल उर्फ राइफल, अभय पटेल, अमीरी लाल महतो, दीपेश पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रसनजीत कुमार ने पुलिस से बताया है कि वह अपने बड़े भाई की चिमनी से दो लाख लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी उसे घेर लिए और मारपीट करने लगे। देसी पिस्तौल के बल पर गले से सोने की चेन व बाइक की डिक्की से रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उसके घर पर आकर पथराव करने लगे और दरवाजे पर खड़ी बाइक में आग लगा दी। पथराव में घर के शीशे व कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया। एक आरोपी ने चाकू मार जख्मी कर दिया। प्रसनजीत ने कहा है कि आरोपी सुभाष पटेल पहले भी शराब के नशे में उसके भाई को चाकू मार जख्मी कर दिया था। जिस मामले में फिलहाल वह बेल पर है। व्यवसाई ने पुलिस से बताया है कि आरोपी प्रतिमाह 20 हजार रुपए रंगदारी की मांग करते हैं रंगदारी नहीं देने पर अपहरण व जान मारने की धमकी देते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















