जयपुर, राजस्थान, नगर संवाददाता: राजधानी के जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने किराएदार की पांच की साल की बच्ची से अश्लील हरकत की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया। सहायक पुलिस आयुक्म मालवीय नगर महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ओमप्रकाश सेना से सेवानिवृत है, जोकि इलाके में अपने परिवार सहित रहता है। उसके मकान में उत्तरप्रदेश के एटा जिले का एक मजदूर पत्नी बच्चों सहित किराए से कमरा लेकर रहता है। वह सब्जी का ठेला लगाता है और उसकी पत्नी घरों में झाड़ू पोंछा का काम करती है। घटनाक्रम के मुताबिक 14 मार्च की देर शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपित ने बच्ची को अपनी गोद में बिठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान मकान में ऊपर किराए से रहने वाली लड़कियों ने वीडियो बना लिया। परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















