जोधपुर, नगर संवाददाता: शहर के निकटवर्ती कालीबेरी चैपड़ रोड पर बुधवार सुबह पत्थरों से लदी ट्रेक्टर ट्राली पलटने से उसके चालक व साथ वाले मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की कोविड जांच के लिए शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना में सूरसागर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। सूरसागर थाने के सबइंस्पेक्टर नरेश ने बताया कि भील भाखरी निवासी राकेश उर्फ कालू भील और बंधन भील सुबह पत्थरों से लदी एक ट्रेक्टर ट्राली लेकर कालीबेरी से चैपड़ की तरफ जा रहे थे। ट्रेक्टर को राकेश चला रहा था और बंधन पत्थरों पर बैठा हुआ था। तब चैपड़ रोड स्थित बाडिया बालाजी मंदिर के निकट टे्रक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में राकेश उर्फ कालू भील और बंधन की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश टे्रक्टर के नीचे दब गया और बंधन की पत्थरों के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में उसके रिश्तेदार चांदणा भाखर देवी रोड दरगाह गली में रहने वाले देवाराम पुत्र राणाराम भील की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कोविड रिपोर्ट मिलने पर करवाया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















