गुरुग्राम, नगर संवाददाता: द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क का एक हिस्सा यहां रविवार सुबह ढह गया, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा सुबह साढ़े सात बजे ढहा और हादसे में तीन मजदूरों को चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। इसमें क्षेत्रीय अधिकारी और परियोजना निदेशक शामिल हैं। एनएचएआई सदस्य (परियोजना) मनोज कुमार ने कहा, ‘‘प्राथमिक तौर पर यह मशीनी विफलता का मामला लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।’’ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस महीने की शुरुआत में 30 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया था। यह एक्सप्रेसवे 10,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














