गुरुग्राम, नगर संवाददाता: दमदमा गांव के महेश सेक्टर-55 मेट्रो स्टेशन के पास खाने-पीने का सामान बेचने के लिए रेहड़ी लगाते हैं। महेश का आरोप है कि घाटा गांव के रहने वाले जैकी, प्रदीप, सोहित व उनके साथ चार-पांच लड़के उसके पास आए। उन्होंने उनसे कहा कि यहां रेहड़ी लगाने के लिए रोजाना पैसे देने होंगे। महेश ने पैसा देने से मना किया तो युवकों ने महेश के साथ मारपीट की और उसकी रेहड़ी पलट दी। जाते समय जैकी और प्रदीप ने महेश को धमकी दी कि कल से यहां रेहड़ी लगाई तो गोली मार देंगे। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने महेश की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














