बुलंदशहर, नगर संवाददाता: कोतवाली नगर में वर्ष 2011 में आरोपी पप्पू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट राजेश पाराशर ने आरोपी को अब दोषी करार दिया है। अभियुक्त को न्यायालय ने दो वर्ष कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक योगेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2011 को तत्कालीन इंस्पेक्टर कोतवाली नगर ने थाना अगौता के गांव हैदराबाद निवासी पप्पू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि पप्पू ने अपना गिरोह तैयार कर आर्थिक लाभ के लिए कई अपराध किए हैं। साथ ही गिरेाह को लगातार चला रहा है। योगेश कुमार ने बताया कि, तफ्तीश के बाद मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी। शुक्रवार को न्यायाधीश राजेश पाराशर ने आरोपी पप्पू को दोषी करार देते हुए दो साल कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















