बुलंदशहर, नगर संवाददाता: कोतवाली देहात के गांव गांगरौल में बीते दिनों बहन की शादी की तैयारियों में लगे चचेरे भाई की करंट लगने से मौत हो गई थी। अब इस मामले में पीड़ित पक्ष ने विद्युत निगम के चोला फीडर के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गत 15 मार्च को गांव गांगरौल निवासी राजेंद्र की पुत्री की बारात आनी थी। राजेंद्र का भतीजा अमित कुमार (25वर्ष) पुत्र निरजंन दो अन्य लड़कों के साथ टेंट का पाइप लेने गांव सुल्तानपुर गया था। वहां टेंट का पाइप खड़ा करने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट लगने से अमित की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता निरंजन सिंह पुत्र सुखा सिंह ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि विद्युत निगम के चोला फीडर के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते 11 हजार वोल्ट के तार 10 मीटर पर लटके हुए थे। इसके चलते ही टेंट का पाइप ले जाने के दौरान उनके पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। कोतवाली देहात प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि मामले में चोला फीडर के कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















