बुलंदशहर, नगर संवाददाता: नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवती का पीछा करते हुए छेड़छाड़ की और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगे। युवती ने अपने परिचितों को सूचना दे दी। इसके बाद उसके परिचितों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। माफी मांगने पर ई-रिक्शा चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार एक युवती किसी काम से वहलीमपुरा की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने युवती पर तरह-तरह से फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने युवती का मोबाइल नंबर भी मांगा। उसी दौरान युवती को अपने क्षेत्र के दो-तीन युवक दिखाई दिए, जिनसे उसने आरोपियों की शिकायत कर दी। इसके बाद युवकों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी ई-रिक्शा चालक की जमकर धुनाई की गई। ई-रिक्शा चालक ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने की कसम खाई, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। नगर पुलिस ने मामले में कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















