सोरों, नगर संवाददाता: सोरों कोतवाली में होली एवं आगामी त्योहारों शव्र ए बारात एवं कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कोतवाली परिसर में किया गया जिसमें तहसीलदार अजय यादव ने होली के त्यौहार पर शांति एवं सद्भावना बनाए रखने सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का पालन करते हुए होली का त्यौहार मनाने की अपील की। वही सोरों कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने सभी नगर वासियों से अपील की होली एवं शब ए बारात के मध्य नजर होली के त्यौहार को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाए एवं कोई भी व्यक्ति नशा आदि कर हुड़दंग करने का प्रयास ना करें अतः सभी से अपील है कि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होली पर्व एवं आगामी त्योहारों को मनाए। इस अवसर पर तहसीलदार अजय यादव, सोरों कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसएसआई जितेंद्र कुमार सिंह, आदित्य का कोरिया, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, नीरज रावत, संजय दुबे, आफाक खान, केशव मिश्रा एडवोकेट, ओम शिव मिश्रा, रियाज अहमद, सभासद अमित मिश्र, सभासद मुकेश कटारे आदि लोग उपस्थित रहे।।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















