कैथल, नगर संवाददाता: पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आदेश अनुसार नशे का धंधा करने वाले अपराधियों पर पुलिस द्वारा निरंतर पैनी नजर रखी जा रही है। जिसके दौरान सीआईए-टू पुलिस द्वारा गांव लंडाहेडी क्षेत्र में फसल के मध्य अफीम की खेती करने वाले 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे में खेत से 24 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए गये। दोनों आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक दलशेर सिंह की टीम दोपहर की गश्त दौरान गांव लंडाहेडी क्षेत्र में मौजूद थी। जहां उन्हें सहयोगी सुत्रों से गुप्त जानकारी मिली कि, गुरमेल सिंह उर्फ गेजा तथा उसके खेत का पड़ौसी पलविंद्र सिंह उर्फ पिंदू दोनों निवासी डेरा रामनगर लंडाहेडी अपने-अपने खेतों में फसल के मध्य अफीम की खेती किए हुए है। पुलिस द्वारा तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देकर छापामारी करते हुए खेतों में फसल संभाल रहे उपरोक्त दोनों संदिगधों को काबू कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर दोपहर करीब 2ः 40 बजे खेत में पहुंचे तहसीलदार गुहला प्रदीप कुमार के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई के तहत खेत में खड़ी फसल की जांच की गई। जिसके दौरान आरोपी गुरमेल सिंह व पलविंद्र सिंह के खेत से फसल के मध्य छिपाकर उगाए गये क्रमशः 7 किलो व 17 किलो अफीम पौधे बरामद हुए। थाना चीका में अभियोग अंकित करके दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंचे चैकी हरनौली प्रभारी सहायक उपनिरिक्षक बलराज सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफतार कर लिए गये। दोनों आरोपी 24 मार्च को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...














