नोएडा, नगर संवाददाता: सेक्टर-18 स्थित मॉल में ट्रायल रूम के बाहर लटके पर्स से चोरों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में पीड़िता ने थाना सेक्टर-20 में चोरी की शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू दी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-37 निवासी नितिका कुछ दिनों पहले अपने बेटे, ननद और भांजी के साथ सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में खरीदारी करने गई थीं। इस दौरान वह शोरूम के ट्रायल रूम में गईं तो उन्होंने अपना पर्स ट्रायल रूम के बाहर लटका दिया। इस दौरान किसी ने उनके पर्स से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। जब वह खरीदारी करने के बाद भुगतान करने के लिए काउंटर पर पहुंचीं तो पर्स में रखे एक लाख रुपये चोरी हो चुके थे। उन्होंने घटना की थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। थाना सेक्टर-20 पुलिस का कहना कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने में जुटी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















