बागपत, नगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश में बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आज दो शातिर जुआ माफिया को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, चाकू व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह ने यहां कहा कि आज सुबह रमाला थाना पुलिस बूढ़पुर झाल के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया मगर से तेजी से भागने लगे। पुलिस ने उनको रुकने के लिए ललकारा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चला दी, जो एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर जुआ माफिया नसीम व फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फायरिंग में नसीम घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये बागपत अस्पताल भेजा गया है। दोनों पशु क्रूरता अधिनियम के साथ अन्य मामलों में भी वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















