लखनऊ, नगर संवाददाता: जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सयुंक्त टीम अपराध जगत से कमाई गई रकम से बनाए गए अवैध इमारत, भवनों को जब्त व जमींदोज करने की कार्रवाई में जुटा है। इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बुधवार (आज) शातिर अपराधी दाऊद के अवैध मकान ढहाने की कार्रवाई की जा रही हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एलडीए के अधिकारी भी है। जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश इस समय लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का भी कार्यभार संभाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में आज एलडीए के अधिकारी पुलिस बल के साथ वजीरगंज रोड स्थित नबीउल्ला रोड निवासी दाउद अहमद का अवैध तरीके से बनाया गया भवन को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में जुटा हुआ है। किसी प्रकार का कोई बवाल ना हो इसको ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि की दाऊद ने अपराध जगत से कमाई गई रकम से इस भवन का निर्माण कराया। यह भवन उनकी पत्नी सिम्मी बानो के नाम बताई जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















