ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: थाना नॉलेज पार्क पुलिस व गोकशी करने वाले दो बदमाशों के बीच देर रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली 25 हजार रुपए के इनामी एक बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को काॅम्बिग करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस सेक्टर-151 के पास मंगलवार की देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि होंडा सिटी कार में सवार होकर कुछ बदमाश गोकशी करने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को एक होंडा सिटी कार आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने कार में सवार लोगों को रूकने का इशारा किया तो, उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली चमन निवासी अनूपशहर जनपद बुलंदशहर को लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी नाजिम मौके से भाग गया था। जिसे पुलिस ने काॅम्बिग करके गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश शातिर गौकश है। इसके ऊपर थाना नॉलेज पार्क, बुलंदशहर, अलीगढ़ के कई थानों में गोकशी के कई मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। यह बदमाश गैंगस्टर एक्ट में भी जेल जा चुका है। इनके पास से पुलिस ने एक होंडा सिटी कार, दो देशी तमंचे, रस्सी, चाकू, गड़ासा व गायों को बेहोश करने वाला इंजेक्शन आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















