खंडवा, मध्यप्रदेश, नगर संवाददाता: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खंडवा-भोपाल मार्ग पर बैदिया खल के पास मंगलवार को एक बस और बाइक की टक्कर के बाद बाइक में आग लगने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। हरसूद के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रविंद्र वास्कले ने बताया कि हादसे में मारे गये लोगों की पहचान कमलाबाई (45), शंका (26) और शोभाराम (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक अपने परिचित व्यक्ति की मौत की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिये खलवा गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है जबकि उसका चालक और परिचालक फरार है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















