उज्जैन, नगर संवाददाता: मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क नही पहनने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्यवाही की जायेगी। जिला प्रशासन ने कल से मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। रविवार से शहर में विभिन्न स्थानों पर टीम खड़ी होगी तथा मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 का जुर्माना करेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि नागरिक बिना मास्क पहने भीड़भाड़ वाले एवं शहरी क्षेत्र में ना जाएं। साथ ही कोरोना से बचने के लिए सैनिटाइजर का उपयोग करें, मास्क पहने तथा परस्पर 2 गज की दूरी बनाकर रखें। कोरोना के लक्षण आने पर अस्पताल में जाकर जांच करवाएं और संक्रमण से बचे। मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई की ही जाएगी साथ ही अस्थाई जेल भिजवाया जाएगा। एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि 15 मार्च से और अधिक सख्ती करते हुए मास्क नहीं पहनने वालों को अस्थाई जेल भेजा जाएगा।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















