नासिक, नगर संवाददाता: महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए नासिक नगर निगम के आयुक्त कैलास जाधव ने कहा कि 31 मार्च तक नासिक शहर में स्कूल बंद रहेंगे। श्री जाधव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर घूमता पाया जाता है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने नासिक में कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आज विभाग प्रमुखों की एक बैठक करने के बाद यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया है और तुरंत एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दो हेल्पलाइन नंबर प्रदान किए जाएंगे और स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारी अब कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नासिक में सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे, लेकिन 10 वीं और 12 वीं कक्षाएं माता-पिता की सहमति से जारी रह सकती हैं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















