रिपोर्टर नंदकिशोर मते अमरावती-नागपुर मार्ग पर फत्तेपूर शिवणगाव में शनिवार, १९ जुलाई २०२५ को मध्यरात्रि १.३० बजे एक घटना हुई। इसमें कुछ अनजान चोरों ने एक किसान का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर का डीजल खत्म होने पर वह अमरावती-नागपुर महामार्ग पर रुक गया। इसी दौरान अमरावती की ओर से आ रहे एक मालवाहक ट्रक ने उभे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रक का सामने का हिस्सा और ट्रैक्टर को थोड़ा नुकसान हुआ। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक चालक सतीश नेवारे सुरक्षित हैं। आरोपी सुमित देवानंद पवार उम्र २९ पता बंबई फैल अमरावती का लुटेरे को नांदगाव पेठ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है। किसान ट्रैक्टर मालक श्री.आशिष अमरजीत इंगळे हैं। उनके ट्रॅक्टर का नुक़सान हुआ हैं और नांदगांव पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।



















