ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: बिलासपुर नगर पंचायत के चेयरमैन ने ग्रेटर नोएडा के डीसीपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। चेयरमैन ने अपनी जान को खतरा बताया है। नगर पंचायत के चेयरमैन ने ग्रेटर नोएडा कार्यालय पहुंचकर डीसीपी राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। चेयरमैन ने डीसीपी को बताया कि कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं जिसके चलते उन्हें अपनी जान को खतरा है। चेयरमैन ने एक गनर मुहैया कराने की मांग की। चेयरमैन ने बताया कि वह इस संबंध में अपनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक से भी मुलाकात कर चुके हैं। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गनर मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी कराना होगा जिसके बाद उन्हें गनर मुहैया कराया जा सकता है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















