नोएडा, नगर संवाददाता: जिले के प्राइमरी व जूनियर स्कूल में पिछले नौ दिन में उपस्थिति 50 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गई है। यह स्थिति बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में सामने आई है. जिले में प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल की संख्या 512 है। यहां करीब 80 हजार छात्र व छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिले के सरकारी स्कूल एक मार्च से खोले जा चुके हैं। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूलों में बच्चे शिड्यूल और पाठ्यक्रम के हिसाब से आ रहे हैं। कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर 70 फीसदी तक बच्चे ही स्कूल में रहते थे। पहली मार्च को स्कूल खुलने पर उपस्थिति रहने वालों के सापेक्ष 50 प्रतिशत बच्चे उपस्थित हुए। अब यह संख्या बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी बच्चे को कोई परेशानी न हो। इसका पूरा ध्यान स्कूलों में रखा जा रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















