नोएडा, नगर संवाददाता: सेक्टर-79 में निर्माणाधीन सोसाइटी में सोमवार सुबह काम करते समय मिट्टी में दबकर महिला की मौत हो गई। महिला के पति बाल-बाल बच गए। सेक्टर-79 में सनसाइन सोसाइटी का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर पिछले कई महीनों से काफी मजदूर निर्माण कार्य में लगे हैं। पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी 49 वर्षीय मायती व पति बाउंड्री वाल के पास काम कर रहे थे। यहां पर मिट्टी का ढेर लगा था। इसके पास ही गड्ढा खुदा था। यहां पर पति-पत्नी सफाई का काम कर रहे थे। इसी बीच मिट्टी का ढेर महिला के ऊपर गिर गया। इससे वह उसके नीचे दब गई, जबकि उनके पति कुछ क्षण पहले ही आगे निकल गए थे। आसपास के मजदूरों की मदद से महिला को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया। फिर उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कहना है कि मामले में अभी तक महिला पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















