सासनी, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: गांव नोजरपुर में किसान अमरीश की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं मृतक के मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। किसी अनहोनी को मद्देनजर रखते हुए मृतक के घर पुलिस का कडा पहरा लगाया गया है। बता दें कि 1 मार्च को किसान अमरीश की गांव नोजरपुर मंे खेतों में काम करते वक्त बेटी से छेडखानी की रिपोर्ट को वापस लेने के दबाव में न आने पर गौरव शर्मा एवं उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने स्थिति को काबू में करते हुए मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार भी करा दिया था। मगर गांव में अभी भी लोग दहशत के माहौल में जी रहे है। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है और परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं एसपी विनीत जायसवाल के आदेशानुसार मृतक के घर और खेतों पर पुलिस का कडा पहरा लगा हुआ है। जिससे फिर से फरार हत्यारोपी गौरव शर्मा किसी अन्य घटना को अंजाम न दे सके।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















