नजीबाबाद, नगर संवाददाता: बिजनौर एसआईबी टीम ने मालन नदी के किनारे स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर कर छापा मारकर कर अपवंचन के मामले में जांच की। फैक्ट्री पर अचानक छापा मारकर जांच होने से हड़कंप मच गया। एसआईबी टीम के डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रमोट सीटीओ सीमा गोयल व नरेंद्र कुमार ने खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर कागजों की जांच की। इस संबंध में एसआईबी नन्दू लाल सोनी ने बताया कि जिले में किसी भी कीमत पर कर अपवंचन नहीं करने दिया जाएगा। उनके निर्देशन में एसआईबी की टीम कर अपवंचन रोकने के लिए जिले में लगातार छापामारी कर जांच कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















