नोएडा, नगर संवाददाता: थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में बहनोई ने किशोर का कथित अपहरण कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उधर, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से अगवा एक किशोरी को नोएडा के सेक्टर 15 से बरामद किया है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव निवासी श्यामसुंदर मोची ने अपने 14 वर्षीय बेटे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए हुए दामाद अमरजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से अगवा एक किशोरी को नोएडा के सेक्टर 15 से बरामद किया है। नागपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की महिला हेल्पलाइन पर नोएडा पुलिस से मदद मांगी थी। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि नागपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी कि उनके यहां से अगवा किशोरी को आयुष नामक युवक नोएडा के सेक्टर 15 में लेकर छिपा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने नोएडा के नयाबास गांव में छापा मारा तथा आयुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस ने नागपुर पुलिस को सूचना दे दी है। वहां से पुलिस टीम नोएडा के लिए रवाना हो गई है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















