कैथल, हरियाणा, नगर संवाददाता: बीते 24 घंटों के दौरान जिले से दो युवतियों के अपहरण का समाचार है। पहले मामले में पूंडरी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अभियोग दर्ज करवाया कि सलीम नामक युवक निवासी गांव हजवाना उसकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण करके ले गया। इसी प्रकार चीका की एक कॉलोनी से तीन लोग एक युवती को अगवा करके ले गए। इस बारे में युवती के पिता ने थाना में केस दर्ज करवाया कि गुरप्रीत, रज्जी और सीबो उसकी लड़की को अगवा करके ले गए हैं। दोनों के परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों केस दर्ज करके युवतियों और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














