कैथल, हरियाणा, नगर संवाददाता: दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों के साथ छेडखानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि सुरेश सरदाना ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी आरोप है कि सुरेश सरदाना ने युवती की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इसी प्रकार तितरम थाना के अंतर्गत एक गांव वासी विवाहिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि सोनू नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा अशोक और सतपाल ने उसे पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके घर के शीशे तोड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














