नोएडा, नगर संवाददाता: संत गुरु रविदास जयंती व शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस को सीटू द्वारा मजदूर किसान एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सीटू कार्यकर्ता मजदूर किसान एकता दिवस मनाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन स्थल पर जाएंगे। सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक आज सेक्टर आठ स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी को सीटू कार्यकर्ता संत गुरु रविदास जयंती व शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस को मजदूर किसान एकता दिवस के रूप में मनाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी (कल) बड़ी संख्या में नोएडा से सीटू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गाजीपुर स्थित किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं तथा अन्य ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं से भी गाजीपुर पहुंचने की अपील की।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...


















