सम्भल, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: रक्तदान महादान होता है, धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है, फिर भी बहुत सारे जिनको अभी भी रक्तदान करने से डर लगता है, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करें, हम सभी को मिलकर आगे आना है और रक्तदान के प्रति आमजन में व्याप्त गलत धारणाओं को उखाड़ फेंकना है निरंतर रक्तदान कर रहे निशुल्क रक्तदान ग्रुप ष्ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटीष् के संस्थापक समाजसेवी हकीम बादशाह खान को सूचित किया गया कि फात्मा नामक महिला डिलिवरी के केस चलते नैशनल हॉस्पिटल में भर्ती है और तत्काल रक्त की आवश्यकता है महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए कुंदरकी निवासी ग्रुप मेंबर मोइन खांन तुरंत मुरादाबाद पहुंचे, दूसरी सूचना नजाकत अली की प्राप्त हुई जो कि टांग में सौप्टिक के चलते अमरोहा स्थित मन्नत हॉस्पिटल में भर्ती थे मरीज की दयनीय स्थिति को देखते हुए कुंदरकी निवासी ग्रुप मेंबर आरिफ मलिक भी तुरंत मुरादाबाद पहुंचे, दोनों रक्तदाताओं द्वारा रक्त मिल जाने के उपरांत परिजनों ने आभार व्यक्त किया। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य शानू आकिल कुरैशी ने बताया कि हमारे ग्रुप का यही प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति रक्त के आभाव में दम ना तोड़े इसके लिए हमारा ग्रुप लगातार रक्तदान कर रहा है, हमारी ये सेवा हर धर्म व हर जाति के व्यक्ति के लिए पूर्णतः निशुल्क है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















