गुरुग्राम, नगर संवाददाता: नवगठित मानेसर नगर निगम में कामकाज शुरू करने के लिए गुरुग्राम नगर निगम के कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम की सफाई शाखा, इलेक्ट्रिकल विग, बागवानी शाखा, लेखा शाखा, इंजीनियरिग विग, कानून शाखा, राजस्व, कर आदि शाखाओं के कर्मचारी अब मानेसर का भी कामकाज करेंगे। बता दें कि नया मानेसर नगर निगम बनने के बाद अब विकास कार्य शुरू किए जाने हैं। मानेसर नगर निगम का कार्यालय स्थापित करने के लिए इमारत की भी तलाश की जा रही है। शुरू हुआ संपत्ति कर सर्वेः नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी दिनेश के मुताबिक मानेसर सहित सभी 29 गांवों में संपत्ति कर सर्वे शुरू किया गया है। सभी श्रेणी की इमारतों की प्रापर्टी आइडी बनाई जाएगी ताकि संपत्ति कर की वसूली की जा सके। एक निजी कंपनी द्वारा यह सर्वे किया जा रहा है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...














