गुरुग्राम, नगर संवाददाता: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 1035 पदों की टीजीटी इंग्लिश की भर्ती रद्द कर दी गई है। इसके विरोध में टीजीटी पीजीटी पात्र अध्यापक संगठन ने लेजर वैली पार्क सेक्टर-29 में मंगलवार को एक बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत उपस्थित हुए। प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ने विस्तार से बताया कि आरटीई लागू होने के बाद हरियाणा में टीजीटी अंग्रेजी के पदों का सृजन हुआ। इस पद के लिए स्नातक स्तर पर ऐच्छिक इंग्लिश व एचटेट योग्यता रखी गई। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा ऐच्छिक इंग्लिश के रूप में कोई अलग से विषय नहीं होने पर अनिवार्य इंग्लिश को हर उद्देश्य के लिए ऐच्छिक इंग्लिश के रूप में किया गया। इसके आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती की गई। लंबे समय के बाद इन्हें पदों से हटाना अनुचित हैं। इस पर पीड़ित उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई। इस बैठक में सोनिया राणा, सतीश, वीरेंद्र सोहना, हरज्ञान सिंह, अजय सिंगल, आशीष शर्मा, अशोक भिवानी, ईश्वर पानीपत, मोनिया शर्मा, कृष्णा देवी, रीटा शर्मा, धर्मबीर बंसल, अलका मित्तल, संगठन के कार्यकर्ता और पीड़ित उम्मीदवार उपस्थित रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














