बादशाहपुर, नगर संवाददाता: बदमाशों को पकड़ने के लिए भोंडसी के पास बनाए गए क्राइम ब्रांच के नाके के पास से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वारदात 17 फरवरी की है। शिकायत के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने रविवार शाम मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बता दें कि बदमाशों खास कर वाहन लूट तथा चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए ही यहां पर क्राइम ब्रांच की टीम ने नाका लगा रखा है। दरअसल वाहन चोरी करने वाले कई बदमाश नूंह जिले से आकर गुरुग्राम में वारदात करते हैं। इसी बात को देखते हुए नाके पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। भोंडसी निवासी रणधीर सिंह की पुलिस नाके के पास अपना कार्यालय खोल रखा है। उन्होंने अपनी बुलेट कार्यालय के पास ही खड़ी की रखी थी। कार्यालय से बाहर आने पर जब उन्हें बाइक नजर नहीं आई तो तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। नाके के पास से बुलेट चोरी कर बदमाशों ने पुलिस को एक तरह से चुनौती दे डाली है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














